
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जून 2023
विश्व योग दिवस पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में योगाभ्यास करवाया गया स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं उनके निरंतर अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया इस दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य चंद्रदेव द्वारा विद्यार्थियों को योग क्रियाओं का अभ्यास भी करवाया गया
दसवीं कक्षा की छात्रा अक्षिता द्वारा विभिन्न प्रकार की शारीरिक क्रियाओं द्वारा विद्यार्थियों को योग के प्रति प्रेरित किया गया जिसमें कपाल भारती, अनुलोम विलोम, ब्रज आसन इत्यादि प्रमुख रहे। प्रधानाचार्य द्वारा भी योग क्रियाओं में शीर्ष आसन का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापकों सहित लगभग 280 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





