शूलिनी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयार किया सिक्योरिटी प्लान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 जून 2023

सोलन शहर का शूलिनी मेला 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपना सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया है आपको बता दे की ठोडो ग्राउंड 3 सब सेक्टर में डिवाइड किया जाएगा। इस वर्ष 500 के करीब जवान सोलन शहर में तैनात के जाएंगे जिससे सोलन शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े पिछले वर्ष की अगर बात करें तो चोरी जैसी कई घटनाएं सामने आई थी और पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई थी

जिसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है इस विषय पर जानकारी देते हुए एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया गया है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। पिछले वर्ष शोभा यात्रा के दौरान चोरी जैसी घटना सामने आई थी लेकिन इस बार पूरी नज़र रखी जाएगी जिससे चोरी जैसी घटना ना हो।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news