सरकारी बसों की हालत हो चुकी है खस्ता, आखिर कहां गई सुखविंद्र की इलेक्ट्रिक बसे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले हिमाचल की जनता को कई गरंटिया दी थी जिनमें से कुछ गरंटियों को पूरा कर लिया गया है वही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हिमाचल की जनता से इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर भी बात कही थी वही अगर सरकारी बसों की बात करें तो सरकारी बसों की हालत खस्ता हो चुकी है अब कांग्रेस सरकार की इलेक्ट्रिक बसे कहां है आपको बता दे की सोलन जिला में मंगलवार को सोलन से सिरमौर जाने वाली बस आज खराब हो गई।

जिस कारण से सोलन की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा एक ओर जहां सुखविंद्र सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की बात कही जाती है वही दूसरी ओर सरकारी बसों की हालत खस्ता हो चुकी है।जानकारी के अनुसार यह बस सोलन से सिरमौर की ओर जा रही थी लेकिन रास्ते में प्रेशर पाइप फटने से बस सोलन के ओल्ड बस स्टैंड पर रुक गई।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news