
खबर अभी अभी
मंडी,
मंडी जिले के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाटा के नीरू गांव में आग लगने से एक दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस भीषण अग्निकांड में एक गरीब परिवार का आशियाना पलभर में उजड़ गया और परिवार बेघर हो गया है।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द राहत और उचित सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है।
ईश्वर प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत और संबल प्रदान करें।






