
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 अगस्त 2023
जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में यूविन पोर्टल पर अब रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया है। लेबर वार्ड की कार्यरत नर्सेज अब हॉस्पिटल में होने वाली डिलिवरी और छोटे बच्चो को लगने वाले टीकों की एंट्री यूवीन पोर्टल पर कर रही है। यह जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल के एम एस डॉ एस एल वर्मा ने मीडिया को दी उनका कहना है की पिछले 5 दिनों से सरकार के दिशानिर्देशानुसार हॉस्पिटल परिसर में स्टाफ नर्सेज युविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य कर रही है पिछले कल भी यूविन पोर्टल पर 5 रजिस्ट्रेशन की गई है।
उनका कहना है की गर्भवती माता एवं बच्चे के टीकाकरण की जानकारी जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड में और एएनएम के पास रजिस्टर में होती थी। ऐसे में टीकाकरण के लिए उसी केंद्र पर जाना पड़ता था। बाहर जाने पर टीकाकरण हो तो जाता, लेकिन इसके इस प्रक्रिया में परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब युविन पोर्टल से सब प्रक्रिया ऑनलाइन होने से, टीकाकरण में आसानी होगी।





