सोलन जिले में वायरल ने जकड़े लोग, बढ़ रहे खांसी, जुकाम और बुखार के मामले

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 जून 2023

सोलन जिले में हो रहे मौसम के बदलाव से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैंं। इसके चलते रविवार को भी आपातकालीन कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली है। आपातकालीन कक्ष में भी मरीज खांसी, जुकाम और बुखार का इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में भी ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग जाती हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में वायरल से ग्रसित 150 पीड़ित उपचार करवाते हैं।

वहीं रविवार को आपातस्थिति में भी करीब 100 पीड़ितों ने वायरल संबंधित उपचार करवाया है। वहीं रोजाना बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। जिले के अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पूर्ति भी कर दी गई है।

गौर रहे कि दिन में तेज धूप और रात में तापमान गिरने से सर्द-गर्म के चलते लोगों को बुखार, जुकाम और खांसी समेत शरीर में दर्द की शिकायत हो रही है। ऐसे में अस्पतालों में खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है और सतर्क रहने का आग्रह किया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news