सोलन में राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान 25 जून को डॉग शो का किया जाएगा आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

सोलन में राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान डॉग शो का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। आपको बता दे कि यह आयोजन सोलन के एमसी हाल में किया जाएगा इसको लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शूलिनी मेला कमेटी के गैर सरकारी सदस्यों के साथ एक बैठक की और इसे कामयाब बनाने को लेकर रणनीति तैयार की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि विजेता डॉग को नगद पुरस्कार दिया जाएगा

इस विषय पर जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग सहायक निदेशक जीवनलाल ने बताया कि शूलिनी मेले के दौरान 25 जून को डॉग शो का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही विजेता डॉग को नगदपुरस्कार की राशि भी दी जाएगी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news