
#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरोे*
11 जून 2023
जलजनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत विभाग ने जिला के सभी निजी, सरकारी स्कूल प्रबंधनों को पानी की टंकियों की सफाई के दिए निर्देश जारी कर दिए हैं। पेयजल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई के लिए विभाग ने दो सप्ताह का समय दिया है, जिसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी। वहीं इस बीच शिक्षा विभाग की टीम भी स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगी। जिसमें अनियमितता पाई जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी विभाग की ओर से की जा सकती है
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान जलजनित रोग का भी प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में जिला शिक्षा विभाग पहले से ही चौकन्ना हो गया है। विद्यार्थियों को डायरिया, पीलिया, उल्टी, दस्त एवं अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक करने व स्कूल एवं घर में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। जिले के उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए जागरूकता को लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी वरिष्ठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्कूलों में पेयजल भंडारण में पानी की गुणवत्ता एवं सफाई को पुख्ता करने के लिए जल शक्ति विभाग से भी इसकी जांच करवाएं। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि बारिश के मौसम में जलजनित रोग फैलने की आंशका अधिक रहती है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों को साफ पानी मिले इसके लिए सभी प्रबंधनों को पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूल के आस-पास पानी भी एकत्रित न होने दें।
खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरोे*





