
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 जून 2023
रामपुर बुशहर के राजकीय अध्यापक संघ जिला शिमला ने 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। संघ ने कहा कि परीक्षाओं की वास्तविक स्थिति साफ न होने के कारण अध्यापक वर्ग संशय में है। इसको लेकर जल्द ही सरकार की ओर से उचित निर्णय लिया जाना चाहिए। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से जल्द से जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की है।
संघ के जिला अध्यक्ष महावीर कैंथला, कोषाध्यक्ष रमन वर्मा, पदाधिकारी हरनाम धर्मा, सुरेंद्र मखैक, ऋषि सरकैक, सोहन लाल, अशोक रेकता, शकत चौहान, ललित सांझठा, यशपाल ठाकुर, भोम प्रकाश, चुनी लाल, इंद्र ठाकुर, नरेंद्र वर्मा ने संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि शिक्षा बोर्ड जल्द से जल्द जमा दो की परीक्षाओं के बारे में निर्णय ले कि परीक्षाएं वार्षिक स्तर पर होनी हैं या फिर टर्म आधार पर। अध्यापक असमंजस में हैं कि वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर सिलेबस करवाया जाए या टर्म के आधार पर। जो सिलेबस प्रथम टर्म के लिए सिलेबस है, उसमें बीच-बीच से चैप्टर हैं, तो अध्यापकों को यह स्पष्ट नहीं है कि किस तरह से सिलेबस करवाया जाए। संघ ने यह मांग की कि शिक्षा बोर्ड भी उन विषयों को सिलेबस में से निकाल दे, जो एनसीईआरटी ने सिलेबस से निकाले हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





