
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जून 2023
भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान लगातार बढ़ता जा रहा है और जमीनी स्तर पर प्रदेश की जनता का इसे बखूबी साथ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 1 साल के बाद होने वाले देश के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह दिखाते हुए बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी योजना दी है, जिससे करीब 30 से 40 हज़ार युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने पीजीआई सैटलाइट सेंटर और एम्स जैसे संस्थान दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हर कोने तक न सिर्फ विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया अपितु पात्र लोगों को केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के छोटे से जिला का मान सम्मान केंद्र में बखूबी बढ़ाया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





