
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
26 जनवरी 2023

आज आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से 74 वा गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ लेख राम शर्मा द्वारा की गई ।उन्होंने मातृशक्ति युवाओं ,बुजुर्गों को 26 जनवरी जो की गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है ।की बधाई व शुभकामनाएं दी ।व साथ ही लोगों को बताया कि हमारे वीर जवानों का भारत को स्वतंत्र कराने का अहम एवं महत्वपूर्ण योगदान हैं।
उन्होंने कहा कि घर से लेकर बाजार, गली ,मोहल्ले ,हर जगह हमारा प्यारा तिरंगा झंडा लहराता दिख रहा है। जो कि बहुत ही हर्ष का विषय है। हर देशवासी जितना अपने इस झंडे से प्यार करता है उतना ही इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए मेहनत भी करता है। इस झंडे की आन बान शान को बनाए रखने के लिए आज तक हजारों सैनिकों ने कुर्बानी दी है ।बहुत से वीर जवान देश की रक्षा करते- करते शहीद हो गए ।
उनकी कुर्बानी को भी याद किया गया। उन्होंने माताओं बहनों युवाओं से आह्वान किया। की हमें हमेशा याद रखना चाहिए की भारत को आजाद करने में वीर जवानों का अहम योगदान है ।इस मौके पर ध्वज फहराया गया। बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया ।व उन्होंने गणतंत्र दिवस के ऊपर भाषण भी दिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदर्श युवक मंडल मोहड़ा के प्रधान अभिषेक शर्मा, निखिल शर्मा ,रेखा शर्मा, सुमन शर्मा, महिला मंडल प्रधान माया शर्मा, रीता शर्मा, सुषमा ठाकुर ,ममता कुमारी व लगभग 100 लोग उपस्थित रहे । लोगों ने प्रण लिया की वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





