सरकार व अदाणी समूह के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता, ट्रक ऑपरेटर बोले 10.70 से कम नहीं लेंगे भाड़ा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

14 फरवरी 2023

सीमेंट विवाद सुलझाने को लेकर मंगलवार को भी वार्ता हुई। सरकार व अदाणी समूह के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। ट्रक ऑपरेटरों ने साफ कह दिया है कि वे 10.70 से कम भाड़ा नहीं लेंगे। अदाणी समूह सिंगल एक्सेल ट्रक का भाड़ा 10 रुपये व डबल एक्सेल का साढ़े आठ रुपये देने को तैयार है, लेकिन ट्रक ऑपरेटरों को यह मंजूर नहीं।

दाड़लाघाट व बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों ने साफ कह दिया है कि वे अदाणी के कायदे-कानून पर हम नहीं चलेंगे।  ऑपरेटर अभी छह और महीने इंतजार करने को तैयार है। जानकारी के अनुसार अब ट्रक ऑपरेटरों की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक चल रही है। ऐसे में सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं।  इससे पहले अदाणी ने 10  व  साढ़े आठ रुपये ट्रक भाड़ा देने की सहमति जताई, लेकिन ऑपरेटरों को यह मंजूर नहीं है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news