नगर निगम शिमला सदन में इस बार भी रहेगा महिलाओं का दबदबा

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

8 अप्रैल 2023

शहर में कुल 34 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जिससे इस बार भी सदन में महिलाओं का ही दबदबा रहने वाला है। इसके अलावा कई अनारक्षित वार्डों में भी दोनों ही पार्टियां महिला दावेदारों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में इस बार नगर निगम सदन में महिला पार्षदों के चुने जाने का नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। बीते नगर निगम चुनाव में भी 20 महिला पार्षद चुनकर सदन में पहुंची थीं। सिर्फ 14 पुरुष पार्षद ही सदन में पहुंचे थे। आरक्षित वार्डों के अलावा तीन अनारक्षित वार्डों  से महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। संजौली से सत्या कौंडल, न्यू शिमला से कुसुमलता ठाकुर और रामबाजार वार्ड से सुषमा कुठियाला ने अनारक्षित सीट होने के बावजूद जीत हासिल की थी। इस तरह सदन में कुल 20 महिला पार्षद पहुंची थीं।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news