
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अप्रैल 2023
आज साई इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के अभिभावकों के लिए ‘ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय मुख्य अतिथि श्री डॉ एस०एन० बावा प्रोफेसर एंड एच०ओ०डी ०ऑफ मणिपाल यूनिवर्सिटी में एनेथिसिया और साईं बावा एजुकेशन सोसायटी के उपाध्यक्ष, साईं बावा एजुकेशन सोसायटी की सचिव श्रीमती कैलाश बावा और श्रीमती कोपल बावा ने हमारे प्यारे माता-पिता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा सुंदर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए।

सभी कक्षा व विषय शिक्षिकाओं ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षण पद्धति की जानकारी दी। जिसमें शिक्षिकाओं ने कक्षाओं में उपयोग की जाने वाली अध्यापन तकनीकों और पद्धतियाें का प्रदर्शन किया। अंत में वर्ष 2022-23 के अकादमिक पुरस्कार छात्रों को दिए गए और उनके प्रयासों की सराहना की गई। इनमें मायरा, नायसा, आहिल,गौरी, सार्थक, शिवेन, गरिमा, पार्थव और वेदाशीं आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

श्रीमती कोपल बावा ने कहा की बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में स्कूल का प्रमुख योगदान होता है। क्षेत्रीय बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था प्रदान करना ही सांई इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





