सोलन जिले की 10 पंचायतों में उपचुनाव में एक प्रधान, उपप्रधान और आठ वार्ड सदस्य चुने गए निर्विरोध चयन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अप्रैल 2023

सोलन जिले की 10 पंचायतों में उपचुनाव में एक प्रधान, उपप्रधान और आठ वार्ड सदस्यों का चयन निर्विरोध कर लिया गया है। जिले में विभिन्न पदों के लिए नौ उम्मीदवारों ने भरे पर्चे शुक्रवार को वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब सिर्फ मलहेनी पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को सुबह 10:00 से 03:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जाने का समय तय किया गया था। जिसमें से कोईडी में उपप्रधान पद के दो, मही पंचायत के वार्ड एक से एक, डुमैहर के वार्ड चार से एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने बाद केवल मलहेनी में ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए। जबकि अन्य पंचायतों में निर्विरोध चुनाव के बाद लोगों ने जश्न मनाया। अब 02 मई को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी।

गौर रहे कि जिला के पांच विकास खंड में उपचुनाव में 10 पंचायतों में 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के अनुसार सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत काबाकलां में प्रधान पद के लिए एक, धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में वार्ड नंबर कसौली-3 कसोल बेली में एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। जबकि विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत मही में वार्ड नंबर-01 धलाई के लिए दो ने नामांकन पत्र दायर किया था। वहीं कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत धुंधन के वार्ड नंबर-06 टुईरू एक, ग्राम पंचायत कोटली के वार्ड नंबर-01 घुमारी एक, ग्राम पंचायत बखालग के वार्ड नंबर-04 खाली एक, ग्राम पंचायत डुमैहर के वार्ड नंबर-04 डुमैहर विक्रमपुर में दो और ग्राम पंचायत समोग के वार्ड नंबर दो प्लाटा के लिए एक प्रत्याशी था। विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलहैणी में प्रधान पद के लिए आठ नामांकन पत्र आया था। जबकि ग्राम पंचायत कोईडी में उपप्रधान के लिए तीन और ग्राम पंचायत बधोखरी में वार्ड नंबर दो दातला में एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र आया था।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news