
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 अप्रैल 2023
सोलन जिले भर में ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं दूसरे समाज के लोगों ने भी भाईचारा रखते हुए बधाई दी। इस अवसर पर सभी के घरों में शाम तक मिलन कार्यक्रम चलते रहे। जिसमें विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए। सोलन, नालागढ़, बद्दी, परवाणू सहित रामशहर में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।
इसके तहत जिला मुख्यालय की जामा मस्जिद में ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं देश की खुशहाली, अमन चैन की दुआएं भी मांगी गई। चांद के दीदार के बाद समुदाय के लोगों ने सोलन सहित अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी। जिसमें क्षेत्र के करीब 3500 मुस्लिम समुदाय सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया। माजा मस्जिद के मौलवी मोहम्मद यूनुस ने नमाज अदा करवाई। गौर रहे कि मुस्लिम समुदाय के रमजान के महीने में पूरे माह अल्लाह की इबादत की और इस विशेष महीने में रोजे रखकर अल्लाह को राजी करने के लिए इबादत व दुआएं मांगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





