
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 जून 2023

रामशहर में अज्ञात चोरों ने बिजली की तारें चुरा ली। रामशहर विद्युत उपमंडल के चमदार अनुभाग के तहत नेर गांव में मंगलवार रात को चोरों ने चलती बिजली की लाइन से करीब 800 मीटर बिजली की तारें चोरी कर लीं, जिससे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। बिजली विभाग को जब बिजली सप्लाई बंद होने की सूचना मिली तो वह जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने तार गायब पाठ। क्षेत्र में बिजली की तार चोरी होने की यह पांचवीं घटना है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
चमदार अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता भाग सिंह चंदेल ने बताया कि चोरों ने दो स्पेन की करीब 800 मीटर तार चोरी की है। रामशहर के थाना प्रभारी चमन ठाकुर का कहना है कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत आएगी, मामले की जांच की जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





