
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जून 2023
बुधवार को हिमाचल प्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सोलन इकाई द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओछ्घट योगा कैंप का आयोजन किया गया ।इस दौरान कैंप में करीब 200 बच्चों ने भाग लिया ।
जिसमें अनुभवी योग शिक्षकों की ओर से योग के गुर सिखाए जाएंगे ।इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य लोगों सहित बच्चों ने योग क्रियाएं की। इस दौरान योग शिक्षिका नर्वदा व योग एसोसिएशन सोलन कि सदस्य मोहिनी ने कहा कि योग से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। अगर शरीर चुस्त दुरुस्त रहेगा तो अन्य कार्य भी सरलता पूर्वक कर सकेंगे। एसोसिएशन के सदस्य नरेश व विक्रम ने कहा कि उपयोगिता और योगदान बहुत अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि योग विद्या, प्राणायाम हमारी विशेषता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





