
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
कांगड़ा में आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य भेंट है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, अपितु आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इस दौरान आयुष विभाग के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सुनीत पठानिया, एडीएम रोहित राठौर, एएसपी वीर बहादुर, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा और जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि अग्निहोत्री सहित आयुष विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विश्व योग दिवस के मौके पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला डरोह में स्कूली छात्रों को योग के बारे में विस्तृत शिक्षा दी गई। वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षक देश राज चंबियाल और प्रदीप सिंह ने स्कूली छात्रों को योग की विभिन्न क्रियाएं भी करवाई। इस मौके पर नीरज धीमान, प्रदीप पटियाल, नरिंद्र, नीना, चंपा, पूनम, मोनिका, सतीश, अशोक, अनिल, विनोद, मनोज, ह्रदय ज्योति और जया गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
बैजनाथ (कांगड़ा)। योग दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धानंग में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना और प्रेम पाल की अगुवाई और प्रधानाचार्य निशा रानी की उपस्थिति में स्कूली बच्चों को योग करवाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्य निशा रानी उपस्थित रहीं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





