
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मनोहर हत्याकांड मामले में जिला मुख्यालय में मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है। तीसा, बैरागढ़, खज्जियार, साहो, बनीखेत, भरमौर, चुवाड़ी व सिहुंता में भी बाजार बंद हैं। जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के आह्वान पर मृतक युवक को न्याय दिलवाने और पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने के मकसद से सुबह 11:00 बजे चौगान नंबर-2 से विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में करीब पांच हजार के करीब लोग शामिल हुए और मृतक को न्याय दिलवाने के लिए अपनी आवाज उठाई।

रैली को देखते हुए अल सुबह से ही बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सुबह की सैर करने के लिए बाजार में चहलकदमी करते दिखाई दिए। पुलिस विभाग की ओर से जन आक्रोश रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए गए हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





