
#खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो*
22 जून 2023
उपमंडल भोरंज के तहत सुलगबान में बुधवार को टैक्सी चालक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंद्र सिंह (50) पुत्र बोहरा राम के रूप में हुई। जोगिंद्र सिंह पेशे से टैक्सी चालक था। बुधवार सुबह घर से टैक्सी लेकर सुलगबान के लिए निकला था। वहां वह टैक्सी स्टैंड पर बैठा था कि अचानक से हृदयगति रुकने से बेसुध हो गया।
स्थानीय लोग व टैक्सी चालक उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।
#खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो*





