कोरों पंचायत में किया गया डिजिटल लिटरेसी कैंप का आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 अगस्त 2023

बुधवार को डिजिटल लिटरेसी कैंप का आयोजन कोरों पंचायत में किया गया विकास खण्ड सोलन की टीम एन आर एल एम व यूको बैंक कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत कोरों में एक दिवसीय डिजिटल लिटरेसी कैंप का आयोजन स्थानीय पंचायत प्रधान नरेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया इस बैठक में पंचायत के 129 लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना डिजिटल लिटरेसी तथा समाजिक सुरक्षा व क्रेडिट लिंकेज पर विस्तृत जानकारी दी गई योजना के उद्देश्य को सफल बनाने लिए पारदर्शिता से कार्य करने के लिए व डिजिटल रूप से लेन देन को अधिक बढ़ावा दिया जा सके ताकि किसी भी प्रकार हेरा फेरी से बचा जा सके। हम जब भी जँहा भी काम करें निसंदेह काम करें।

इसके उपरान्त अन्य आजीविका उपार्जन गतिविधियों पर भी जिनसे महिलाओं को सवालम्बी बनाया जा सके पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में मैंनेजर यूको बैंक कम्हारट्टी द्वारा भी बैंक के सहयोग से मिलने वाली सम्पूर्ण योजना पर विस्तृत जानकारी लाभार्थियों के साथ सांजा की। उपरोक्त कार्यक्रम को सम्पूर्ण तथ्यों पूर्ण चर्चा व निष्कर्ष के साथ सफल बनाया गया

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news