केसीसी बैंक के ग्राहक परेशान, 218 शाखाओं में बाधित रहा कामकाज

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

9 अगस्त 2023

हिमाचल के छह जिलाें में सेवाएं देने वाले कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में मंगलवार को तकनीकी समस्या के चलते कामकाज ठप रहा। मंगलवार को बैंक के ग्राहकों का सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक कोई भी काम नहीं हो पाया

इसके चलते बैंक की शाखाओं में आने वाले ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, कूल्लू और लाहुल-स्पीति में केसीसी बैंक की 218 शाखाएं हैं, जिसके लाखों की संख्या में खाता धारक है। तकनीकी समस्या के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बैंक के कर्मचारी भी दिनभर कार्यालयों में बैठे रहे।

बैंक के एमडी विनोद कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते मंगलवार को बैंक की सभी शाखाओं में काम बधित रहा है। इसके बारे में ग्राहकों को उनके मोबाइल पर बैंक के मैसेज के माध्यम से सूचित किया गया था। तकनीकी समस्या का हल कर लिया गया है। बुधवार से बैंक की शाखाओं में काम सुचारू रूप से चलेगा।

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

Share the news