
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 अगस्त 2023
बुधवार को सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा सोलन के पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रैली निकाली गई जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मजदूरों के लिए बने 44 अंक कानून को खत्म कर 4 श्रम संहिताओं को लागू किया गया है जिससे यूनियन बनाना साथ ही मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को हासिल करने के लिए हड़ताल पर जाने की एवज में 8 दिन के वेतन की कटौती होगी साथ ही जुर्माना और जेल का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मजदूरों के काम के घंटों को 8 से बढ़ाकर 12 घंटे भी किया गया है
इस विषय पर जानकारी देते हुए सिट्टू के सदस्य ने बताया कि अब केंद्र सरकार को सत्ता छोड़ देनी चाहिए इसमें मजदूरों और आम जनता के हितों को खत्म किया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के अंदर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें मजदूरों के 40 अंक कानून को खत्म कर चार श्रम संहिताओ को लागू किया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





