
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 अगस्त 2023

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर वीरवार को बिजली बोर्ड कर्मचारी प्रदेश भर में गरजे। बिजली कर्मचारी और अभियंता ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन और इंजीनियर फ्रंट की निदेशक मंडल से बुधवार को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। बैठक में कर्मचारियों को ओपीएस बहाली, स्मार्ट मीटर नहीं लगाने और बोर्ड से परियोजनाएं नहीं छीनने का आश्वासन नहीं मिला था। इसके चलते फ्रंट ने आज प्रदर्शन किया। फ्रंट के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि सरकार ने अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





