यूरो किड्स मंडी स्कूल में बच्चों द्वारा मनाया गया ग्रैंड पैरेंट्स डे

खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो

15 सितंबर 2024

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी यूरो किड्स स्कूल के बच्चों द्वारा उत्साह के साथ अपने दादा-दादी नाना नानी के साथ ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया स्कूल के बच्चों ने दादा-दादी, नाना नानी के साथ स्कूल में आकर स्कूल में अपनी कला का प्रदर्शन किया जिस मे डांस, गाने, स्क्रिप्ट, अन्य एक्टिविटीज करके मुख्य अतिथि तथा अपने दादा-दादी नाना नानी को मंत्र मुग्द कर दिया इस अवसर पर दादा दादी नाना नानी ने भी इस आयु में अपनी कला के जौहर दिखाएं इस आयोजन में रैंप वॉकिंग में माही के नाना वह बंदिता की नानी प्रथम रही तथा म्यूजिकल चेयर में दीक्षिता की दादी प्रथम रहे इस अवसर पर समाज सेवी अनिल शर्मा , भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर सह संयोजक ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्री प्राइमरी शिक्षा जो आप स्कूल जाने से पूर्व बच्चों को तैयार कर रहे हैं।

वह अपने में एक बहुत ही कठिन कार्य है छोटे-छोटे बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम तैयार करना शिक्षकों के लिए काफी मुश्किल काम है और आज देखा गया है की छोटे बच्चों को टेकल करना एक अपने में बहुत ही कठिन कार्य है जो कि आप लोगों ने बड़ी मेहनत करके बच्चों से तैयार करवाया गया है इसके साथ-साथ बच्चों के जो ग्रैंड पेरेंट्स दादा-दानी नाना नानी आए हुए हैं उनका इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए बधाई दी उन्होंने स्कूल प्रशासन से सुझाव दिया की बचपन से ही बच्चों को नैतिक शिक्षा, योग शिक्षा, व अपने संस्कृति जिसमें विभिन्न प्रकार के नृत्य उसके साथ-साथ लोकल गाने वह जो कि हमारी मंडी की संस्कृति की त्यौहार इत्यादि हैं इसके बारे में भी छोटी-छोटी जानकारी प्रदान की जानी चाहिए पर्यावरण के बारे में भी बताएं इसके साथ-साथ बच्चों को मेडिटेशन तथा माइंडफूलनेस का भी अभ्यास करवाते रहे जिससे आने वाले समय में बच्चों का बौद्धिक विकास भी होगा उनको इस अभ्यास करने की आदत बन जाएगी और आने वाले भविष्य में सशक्त युवा बनाकर उभरेगे साथ-साथ उन्होंने मंडी के विभिन्न मंदिर जो ऐतिहासिक हैं, उनके बीच-बीच में कभी समय मिले तो बच्चों को दिखाए जाने चाहिए तथा प्रकृति के साथ इन बच्चों को खेलने का मौका दिया जाना चाहिए साथ-साथ में ग्रैंडपेरेंट्स को भी इन स्थानों का बच्चों के साथ उनकी सहभागिता की जाए

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी ठाकुर, डायरेक्टर विनय कुमारी, सदस्य हरीश कुमार, अध्यापिका अनीता, ठाकुर ,निधि ,यामिनी ठाकुर,भानु प्रिया उपस्थिति रही इन अध्यापकों के कारण यह कार्यक्रम सफल हो पाया मीनाक्षी ठाकुर प्रधानाचार्य ने अपने धन्यवाद भाषण में मुख्य अतिथि अनिल शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा दिए गए सुझाव के बारे में अपने संबोधन में कहा कि कुछ एक कार्यक्रम स्कूल के बच्चों के द्वारा हम करते रहते हैं जो सुझाव उन्होंने दिए उन पर हम अगले वर्ष अपने इस पूरे वर्ष के कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों को आप द्वारा सुझाव जो दिए गए उसे पर अमल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Share the news