
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
24 सितंबर 2024
सोमवार को मंडी शहर के सन्यारड निवासी किशोर कुमार और उनके परिवार ने मंडी शहर में धरना प्रदर्शन किया और अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया जिसमें उन्होंने अपने परिवार और उनहे मृत्युदंड देने की मांग की।
जब इस बारे में किशोर कुमार से पूछा गया कि क्या कारण है तो किशोर कुमार ने बताया कि काफी लंबे समय से उनका परिवार पड़ोसी द्वारा परेशान किया जा रहा है और लगातार धमकियां भी दी जा रही है और पड़ोसियों द्वारा एट्रोसिटी एकट के तैहत उन पर केस भी किया जा रहे हैं किशोर कुमार ने बताया कि 1 वर्ष से परिवार के सदस्य मानसिक सामाजिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किये जा रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने एडीसी मंडी से जल्द समस्या का हल गुहार करने की मांग लगाई है





