सोलन में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न; 1 अप्रैल को ‘धर्म रक्षा अर्पण निधि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार

सोलन,

आज सोलन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘धर्म रक्षा अर्पण निधि’ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि 1 अप्रैल को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धर्म रक्षा, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा समाज में समरसता के भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

बैठक के दौरान जिला एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए तथा जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया। इस अवसर पर प्रांत समरसता टोली सदस्य मनोज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पवन समेला, जिला अध्यक्ष देव जैन, जिला मंत्री मनीष, जिला कोषाध्यक्ष बलवंत भट्टी, जिला संगठन मंत्री सिद्धार्थ, जिला सेवा प्रमुख राजेंद्र राणा एवं जिला सह-मंत्री विशाल भट्ट सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विहिप पदाधिकारियों ने जिला सोलन के समस्त हिंदू समाज से 1 अप्रैल को आयोजित ‘धर्म रक्षा अर्पण निधि’ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा धर्म रक्षा के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।

Share the news