
मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 3.096 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग टीम ने ग्राम मालिंदी, पी.ओ. सेहली, तहसील सुंदरनगर में संजय कुमार के निवास स्थान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.096 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पुत्र सुदामा राम, निवासी ग्राम मालिंदी, पी.ओ. सेहली, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी (हि.प्र.) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





