
31/7/2026
मंडी
खबर अभी अभी
मंडी नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुमन ठाकुर को बुधवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने सम्मानित किया इस दौरान महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर अपनी मांगे भी रखी महिलाओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अनेक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है उन्होंने नगर निगम से आगरा किया है कि महिलाओं के लिए प्रशिक्षण उत्पादों के विपणन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके महापौर सुमन ठाकुर ने महिलाओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्वयं सहायता समूह की समस्याओं और सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने महापौर को सम्मानित कर उनकी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और नगर निगम से भविष्य में भी महिलाओं के हित में सकारात्मक फैसला लेने की उम्मीद जताई





