उद्घोषित अपराधी टशी लामा गिरफ्तार, 2016 से था वांछित

01 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

कुल्लू। उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय टशी लामा निवासी परगानू, डाकघर एवं तहसील भुंतर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को IPH कार्यालय, गांधीनगर के समीप से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, टशी लामा वर्ष 2016 में थाना भुंतर में दर्ज एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, लापरवाही से जान-माल को खतरा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, रात्रि में अनधिकृत प्रवेश और चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज था।

मामले में कार्रवाई के तहत CJM कुल्लू न्यायालय ने 27 अगस्त 2026 को टशी लामा को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद उद्घोषित अपराधी सेल की टीम ने उसकी तलाश शुरू की और 1 सितंबर को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share the news