धरागढ़ में घर में लगी भीषण आग, दो परिवार प्रभावित; प्रशासन ने दी अंतरिम सहायता

7 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | धरागढ़

गांव धरागढ़ में बुधवार सुबह करीब 5 बजे शगंगा राम के पुत्र जय चंद के मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

मकान में जय चंद और उनके पुत्र वीर सिंह के परिवार सहित दो परिवार रह रहे थे। हादसे के बाद दोनों प्रभावित परिवारों को मौके पर जाकर ₹20,000 की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की गई। दोनों परिवारों को ₹10,000-₹10,000 की सहायता दी गई।

इसके अलावा प्रभावित परिवारों को आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध करवाया गया। घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share the news