Kullu: शाक्टी गांव में घर में भड़की आग, सड़क नहीं होने से दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंची

जिला कुल्लू की सैंज घाटी में गड़ापार पंचायत के शाक्टी गांव में एक घर में आग लग गई है। इसे गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। जबकि गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच पाएगी। जानकारी के अनुसार गांव के जिस मकान में आग लगी है उसके साथ ही देवता ब्रह्मा का मंदिर भी मौजूद है ऐसे में अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो गांव मैं मौजूद मंदिर और अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

Share the news