अतिक्रमण हटाने माल रोड पहुंची नगर निगम की टीम, फल-सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई

2 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम की टीम माल रोड पर पहुंची। टीम ने सड़क और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान फल विक्रेताओं की बाहर रखी क्रेट्स और लटकी हुई तिरपालें हटाकर गाड़ी में भरवाई गईं। इसके अलावा एक सब्जी विक्रेता की दुकान के बाहर लगी तिरपाल को भी हटाया गया।

नगर निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही कुछ दुकानदारों ने अपना सामान अंदर कर लिया था, जिसके चलते मौके पर स्थिति सामान्य रही।

नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Share the news