इस सीजन में ट्रायल के तौर पर बागवानों से क्रेट में सी ग्रेड सेब की होगी खरीद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 जून 2023

C grade apples will be procured in crates as trial from gardeners, facility will be available in Parala proces

इस सीजन में ट्रायल के तौर पर बागवानों से क्रेट में सी ग्रेड सेब की खरीद होगी। ठियोग के पराला स्थित एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट के लिए सरकार बागवानों से क्रेट में सेब खरीदेगी। पराला प्लांट के 50 किलोमीटर के दायरे के बागवान क्रेटों में अपना सी ग्रेड सेब बेच सकेंगे। महंगे कार्टन के कारण बढ़ती सेब उत्पादन की लागत से बागवानों को राहत दिलाने के लिए सरकार क्रेट में सेब बेचने की व्यवस्था लागू करने जा रही है। पहले चरण में पराला प्रोसेसिंग प्लांट के लिए सी ग्रेड सेब क्रेट में खरीदा जाएगा। अगले चरण में मंडियों में सभी तरह का सेब क्रेट में बेचने की व्यवस्था लागू होगी।

पराला प्लांट के लिए क्रेट में सेब खरीद को निचले, मध्यम और ऊंचाई वाले सेब उत्पादक क्षेत्रों में एचपीएमसी के सेब खरीद केंद्र खोले जाएंगे। यहां बागवान क्रेटों में सेब बेच सकेंगे। साथ ही एचपीएमसी भी बागवानों को क्रेट उपलब्ध करवाएगा। अगले चरण में मंडियों में क्रेट में सेब विपणन के लिए नए ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर भी बनेंगे, ताकि मंडियों में क्रेट में पहुंचने वाला सेब बाहरी राज्यों को ट्रांसपोर्टेशन से पहले कार्टन में पैक हो सके। हिमाचल प्रदेश में अभी सिर्फ कुल्लू जिले में क्रेट में सेब बिकता है, लेकिन शिमला जिले में मुकाबले कुल्लू में सेब उत्पादन काफी कम है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news