
9 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | ऊना

ऊना: जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में कार्रवाई करते हुए छह अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन मामलों में कुल 96.92 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को एसआईयू ऊना की टीम ने राजेंद्र शर्मा को काबू कर उसके कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा, इलेक्ट्रॉनिक बैलेंस और 1,400 रुपये नकद बरामद किए।
इसके बाद 6 सितंबर को गगरेट पुलिस ने निकुण चौहान से 1.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसी दिन सदर ऊना पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों से 11.57 ग्राम हेरोइन बरामद की। मामले में कुलवंत सिंह उर्फ होशा और लवली उर्फ मनप्रीत, दोनों निवासी होशियारपुर, को गिरफ्तार किया गया।
7 सितंबर को हरोली पुलिस ने चंदपुर निवासी नीरज कुमार के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9.10 ग्राम चिट्टा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया।ल 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में निशात कुमार, उसकी मां नासिरंजना देवी और घर में रहने वाले विशाल को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, 9 सितंबर की सुबह सदर ऊना पुलिस ने मोटरसाइकिल से 37.92 ग्राम हेरोइन बरामद कर वंश और साहिल, दोनों निवासी होशियारपुर, को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सभी मामलों में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे की तस्करी और खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। जिला ऊना में नशीले पदार्थों की सप्लाई और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।





