कैडर बदलने के प्रस्ताव का राजस्व कर्मचारियों ने किया विरोध

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

27 अगस्त 2023

राजस्व विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उनका जिला कैडर से राज्य कैडर किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात की और उनका कैडर ना बदले जाने की मांग संबंधी ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि राजस्व विभाग में मिन्स्ट्रीयल स्टाफ के लिए जिला कैडर के स्थान पर राज्य कैडर के प्रस्ताव से संबंधित मामला संज्ञान में है। इसके लिए विभाग द्वारा कैबिनेट से अनुमति लेने बारे में आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

कार्यालय के स्तर पर जिला कैडर अनुसार तैयार की जाती है और राजस्व विभाग में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी राजस्व से संबंधित किए जाने वाले कार्यो, भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं भाषिक आदि परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होते हैं, जो कि राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। यह कर्मचारी जिला कैडर से राज्य कैडर किए जाने का विरोध करते हैं। इस संबंध में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि इस संबंध में विभाग के कर्मचारियों का प्रतिनिधमंडल उनसे मिला है। उनकी मांग को सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news