स्मार्ट सिटी की सुरक्षा को लगेंगे 100 हाईटेक कैमरे, बिजली के तारों का जाल होगा खत्म

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

स्मार्ट सिटी धर्मशाला शहर में 100 ऐसे अत्याधुनिक कैमरे लगने जा रहे हैं जो आपराधिक घटनाओं और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसेंगे। सभी कैमरों का कंट्रोल स्मार्ट सिटी प्रबंधन चरान खड्ड में बन रहे डाटा सेंटर से करेगा। 27 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का टेंडर भारतीय मूल की एसएनआरई डेटा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मिला है।

एक साल के भीतर कंपनी को शहर में कैमरे लगाने होंगे। शहर में तीन तरह के कैमरों लगेंगे, इनमें बुलेट, 360 डिग्री और एनपीआर कैमरे लगेंगे। सभी कैमरे डाटा सेंटर से ऑपरेट होंगे। बुलेट कैमरा से वाहन चालक की आंखों की स्कैनिंग से वाहन चालक की पहचान हो सकेगी। 360 डिग्री कैमरा डाटा सेंटर से ही किसी भी दिशा में घुमाकर आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। एनपीआर यानी नंबर प्लेट रिकाग्नाइजेशन से वाहन चालक की पूरी डिटेल पता की जा सकेगी।

इन कैमरों का नियंत्रण पुलिस विभाग नहीं, बल्कि चरान में बन रहे इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से किया जाएगा। वहीं से ही इन सीसीटीवी कैमरों से संबंधित हर प्रकार का डाटा एकत्रित किया जाएगा। शहर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान ये कैमरे प्रशासन के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

शहर में सुरक्षा के लिहाज से 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर स्मार्ट सिटी धर्मशाला की ओर से टेंडर प्रकिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत शीघ्र ही शहर में तीन प्रकार के अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों का नियंत्रण स्मार्ट सिटी के पास रहेगा। इसके लिए चरान में डाटा सेंटर भी तैयार किया जाएगा। इससे शहर में हर गतिविधि पर नजर रहेगी। ये कैमरे वीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रशासन के लिए भी लाभकारी रहेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news