
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
रनीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह होगा। जुलाई के अंतिम हफ्ते में मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक शिमला में बुलाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग यह नई पहल करने जा रहा है। मेधावियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सम्मानित करेंगे।
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से वीरवार को इस बाबत सभी जिला उप निदेशकों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, निदेशालय ने नीट-जेईई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का ब्यौरा भी मांगा है। नीट और जईई की निशुल्क कोचिंग देने वाली अवंती फैलो संस्था अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगी। 20 जून को संस्था ऑनलाइन बैठक कर उप निदेशकों को इसकी जानकारी देगी। समारोह के आयोजन की तैयारियों को इसी बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





