मालरोड स्थित टाउन हॉल भवन में नगर निगम उपमहापौर को दिया गया नया दफ्तर

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

9 जून 2023

मालरोड स्थित टाउन हॉल भवन में नगर निगम उपमहापौर को अब नया दफ्तर दिया गया है। वीरवार को उपमहापौर के पुराने दफ्तर से नए दफ्तर के लिए सामान शिफ्ट कर दिया उपमहापौर उमा कौशल नए दफ्तर में बैठेंगी।

नगर निगम का कहना है कि उप महापौर के पुराने दफ्तर में बारिश का पानी छत से टपक रहा था। खिड़कियों से भी बारिश का पानी अंदर आता था जिससे फर्नीचर और फाइलें खराब हो रही थीं। दफ्तर छोटा होने के कारण भी परेशानी हो रही थी। इसीलिए साथ लगते बड़े कमरे में दफ्तर को शिफ्ट किया है। प्रदेश हाईकोर्ट में टाउन हॉल की दूसरी मंजिल में महापौर और उपमहापौर के दफ्तर बनाने की अनुमति दे रखी है। पूर्व में भाजपा शासित नगर निगम ने उपमहापौर को टाउन हॉल की गैलरी में छोटा सा कमरा दे रखा था। उस समय भी इसकी छत टपकती थी और परेशानी झेलनी पड़ रही थी लेकिन उस दौरान इसे शिफ्ट नहीं किया गया। अब उपमहापौर की मांग पर इसे शिफ्ट कर दिया है।

उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि बारिश का पानी छत से टपकने के कारण सामान खराब हो रहा था। इसलिए दूसरे दफ्तर में शिफ्ट करना पड़ा है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news