राशन कार्ड धारकों को पहली बार सरसों का तेल बाजार के मुकाबले मिलेगा बेहद सस्ता

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जून 2023

हिमाचल में अब राशन कार्ड धारकों को पहली बार सरसों का तेल बाजार के मुकाबले बेहद सस्ता मिलेगा। अभी तक 148 रुपए लीटर बिक रहा खाद्य तेल नायक मुख्यमंत्री सुक्खू ने आम आदमी को केवल 110 रुपए लीटर में मुहैया कराने का इंतजाम कर दिया है। पिछले कुछ समय में सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी लगभग खत्म ही हो गई थी। डिपुओं में मिलने वाला तेल और बाजार में मिलने वाले तेल के दामों में कोई खास अंतर नहीं रह गया था। बढ़ती मंहगाई के बीच 19 लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकार के नए फैसले से सीधा लाभ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार राशन कार्ड धारकों में बीपीएल और एपीएल सभी को केवल 110 रुपए लीटर में तेल उपलब्ध होगा, जबकि इनकम टैक्स देने वाले राशन कार्ड धारकों को भी 115 रुपए लीटर पर खाद्य तेल उपलब्ध होगा। सरकार के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने संबधित कंपनी को तेल का ऑर्डर भी कर दिया है, जिसकी खेप जल्द डिपुओं में पहुंचना शुरू हो जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news