सराज विधानसभा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा

खबर अभी अभी
हिमाचल ,
सराज विधानसभा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा
सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ के समीप खुनागी के पास शनिवार को एक मारुति 800 कार (HP22-4659) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में केवल चालक ही सवार था।
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान और स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। ईश्वर से घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

Share the news