
खबर अभी अभी
3 July 2026
मंडी, 03 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां
बताया कि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज़ लिमिटेड द्वारा सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं से स्नातक तक के पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए से 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। इनका कार्यस्थल मण्डी रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो व नवीनतम बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उप रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर में 06 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे तथा जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी में 07 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास दोपहिया वाहन एवं वैध दोपहिया वाहन लाईसेंस होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कम्पनी प्रतिनिधि से मोबाइल नंबर 94591-43074 पर सम्पर्क किया जा सकता है।





