
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023
पिछले कई वर्षो से शूलिनी माता मंदिर गेट का कार्य लंबित पड़ा हुआ था जिसको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा दिए आदेशों के बाद शूलिनी मंदिर के गेट का कार्य शुरू किया गया। और अब शूलिनी मंदिर के गेट का कार्य पूर्ण हो चुका है 11 जून रविवार को 11:00 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा शूलिनी माता मंदिर गेट का उद्घाटन किया जाएगा।
इस विषय पर जानकारी देते हुए सोलन व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा शूलिनी माता मंदिर के गेट को बनाने को लेकर सराहनीय कदम उठाया गया है और रविवार को शूलिनी माता मंदिर गेट के उद्घाटन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा 11:00 बजे किया जाएगा उन्होंने बताया कि
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा 9 लाख की लागत से शूलिनी माता मंदिर के गेट का निर्माण किया गया है और कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि इस गेट को भव्य बनाने के लिए धनराशि की कोई कमी नही रहेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





