
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 अगस्त 2023

करीब 1,100 करोड़ से बना कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर्यटकों और आम लोगों के साथ अब बागवानों और किसानों के लिए भी आफत बनता जा रहा है। बारिश के बीच पिछले एक माह में यह हाईवे पांच बार बंद हो चुका है। हालांकि अब हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
सोलन से चंड़ीगढ़ पहुंचने के लिए डेढ़ घंटा लगता है। वाया कुमारहट्टी ट्रक चालकों को कोई मेकेनिक भी नहीं मिल रहा है। कई ट्रक चालक शिकायत कर चुके हैं कि वाहन खराब होने की स्थिति और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किमी दूर से मेकेनिकों को लाना पड़ रहा है। इसके अलावा इस सड़क पर पेट्रोल पंप भी नाममात्र हैं। ट्रकों को शुक्रवार को यहां से भेजने का प्लान था लेकिन अब फिर वही हालात हो गए हैं। शुक्रवार को भी कुमारहट्टी-नाहन-चंडीगढ़ सड़क से ही ट्रकों को आवाजाही हो रही है।
अरबों की सेब अर्थव्यवस्था टिकी है हाईवे पर
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर ऊपरी शिमला की अरबों की सेब अर्थव्यवस्था टिकी है। इसके अलावा सोलन जिले से करोड़ों की नकदी फसलें भी इसी हाईवे से होकर दिल्ली और दूसरे राज्यों तक पहुंचती है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





