ग्राम पंचायत कुम्मी में विकास की लहर, कंचन सैनी बनीं प्रधान

खबर अभी अभी
मंडी ,
बल्ह क्षेत्र: ग्राम पंचायत कुम्मी में पंचायत चुनावों के नतीजे आते ही जश्न का माहौल बन गया। पंचायत की जनता ने विकास और भरोसे पर मुहर लगाते हुए प्रधान पद पर कंचन सैनी को शानदार जीत दिलाई। कंचन सैनी को कुल 729 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के बाद कंचन सैनी ने पंचायत की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करेंगी।

वहीं उपप्रधान पद पर हुए मुकाबले में राजकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 262 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भी जनता का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा वार्ड सदस्य चुनावों में भी कई उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 3 से अरविंद कुमार ने 222 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 4 से गेन्द्रा देवी विजयी रहीं।
वार्ड नंबर 5 से सुनिता देवी ने 137 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 6 से पूनम ने 169 वोट लेकर विजय प्राप्त की।
वहीं वार्ड नंबर 7 से रजनी देवी ने 67 वोटों से जीत दर्ज कर शानदार सफलता हासिल की।

बताया जा रहा है कि पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 2 से उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिससे पंचायत में चुनावी माहौल और भी खास बन गया।

जीत के बाद प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों ने पंचायतवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत में विकास कार्यों को तेज गति देना, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना रहेगा।

ग्राम पंचायत कुम्मी में चुनाव परिणामों के बाद समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।

Share the news