
खबर अभी अभी
मंडी ,
जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंसा (स्याह) में हुए पंचायत चुनाव में युवा नेता अश्वनी सैनी ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पंचायत क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और अश्वनी सैनी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
ग्राम पंचायत कंसा (स्याह) की जनता ने इस बार युवा नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अश्वनी सैनी को पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि युवा सोच और नई कार्यशैली के साथ पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा पारदर्शिता के साथ जनहित के मुद्दों पर काम होगा।
अश्वनी सैनी लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उनकी जीत को पंचायत में बदलाव और नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव जीतने के बाद अश्वनी सैनी ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी लोगों को साथ लेकर पंचायत के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, पानी, स्वच्छता, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और पंचायत के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं पंचायतवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि नए प्रधान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कंसा (स्याह) विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगी।
पंचायत चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और मतदाताओं का भी आभार जताया। साथ ही अश्वनी सैनी को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।






