मंडी पुलिस ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, बल्ह के डाडोह से पकड़ा

02 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | मंडी

मंडी। मंडी पुलिस की PO सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी को 1 सितंबर 2026 को तहसील बल्ह के डाडोह से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मस्किन अली निवासी गांव डाडोह, डाकघर ढाबन, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी को JMFC कोर्ट नंबर-2, मंडी द्वारा 30 जुलाई 2025 को घोषित अपराधी करार दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई FIR नंबर 44/2022, दिनांक 2 नवंबर 2022 से संबंधित है। यह मामला महिला पुलिस थाना, जिला मंडी में IPC की धाराओं 498-A, 354-A, 504, 506 और 34 के तहत दर्ज किया गया था।

मंडी पुलिस ने कहा कि घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि उन्हें कानून के दायरे में लाकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश किया जा सके।

मंडी पुलिस ने दोहराया कि कानून का शासन बनाए रखने और अपराधियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share the news