
खबर अभी अभी
शिमला:
हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के पांच जिलों के लिए दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान कसौली में 55.0 मिमी, मनाली 51.0 मिमी, भटियात 45.3 मिमी, धर्मपुर 42.4 मिमी, सराहन 39.5 मिमी, कोटखाई 31.1 मिमी, सलूणी 26.2 मिमी, जुब्बड़हट्टी 25.6 मिमी, जोत चंबा 21.2 मिमी, भरमौर 16.2 मिमी और भरवाईं 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जुलाई को हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भी यही चेतावनी लागू रहेगी।
इसके अलावा सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि 10 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शिमला: 18.4°C
सुंदरनगर: 24.1°C
भुंतर: 20.1°C
धर्मशाला: 20.5°C
ऊना: 23.4°C
नाहन: 22.7°C
मनाली: 17.2°C
मंडी: 24.7°C
हमीरपुर: 25.9°C
चंबा: 23.5°C
पांवटा साहिब: 27.0°C
देहरागोपीपुर: 27.0°C
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के पास न जाने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।





