
29/7/2026
सोलन
खबर अभी अभी
खबर अभी अभी द्वारा सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 4 में चंबाघाट से लेकर सलोगड़ा तक तथा वार्ड नंबर 10 के कई क्षेत्रों में फैले कूड़े के ढेर और गंदगी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है।
आज दोपहर लगभग 2:30 बजे नगर निगम की सफाई टीम ने चंबाघाट क्षेत्र से कूड़ा हटाने का अभियान शुरू किया। सफाई वाहन सलोगड़ा की ओर बढ़ते हुए रास्ते में जमा कूड़ा भी उठाता नजर आया।
जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना ही हमारा उद्देश्य है।
यदि आपके क्षेत्र में भी सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली या अन्य कोई जनसमस्या है, तो खबर अभी अभी से संपर्क करें। आपकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है





